उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा राज्य के सम्बद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन वर्ष 2022 की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद किया जा सकता है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2022 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा पर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा राज्य के सम्बद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन वर्ष 2022 की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद किया जा सकता है। साथ ही, परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन जनवरी 2022 के पहले सप्ताह से शुरू किया जा सकता है। मिल रहे अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 1 से 10 जनवरी के बीच आयोजित की जा सकती हैं।