June 11, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

UP: मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट से टकराया पक्षी, रनवे पर ही हुई इमरजेंसी लैंडिंग…..

यूपी के वाराणसी में मुंबई के विमान में बर्ड हिटिंग की खबर से हड़कंप मच गया। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट से पक्षी टकरा जाने से रनवे पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। आपात लैंडिंग के बाद विमान में आई खराबी को ढूंढने के लिए तकनीकी टीम मौके पर दौड़ पड़ी।

जानकारी के अनुसार विस्तारा एयरलाइंस की UK 622 फ्लाइट शुक्रवार को शाम 4:10 बजे उड़ान भरने जा रही थी। उड़ान भरने के दौरान ही विमान के नोज से पक्षी टकरा गया। विमान के पायलट ने तत्काल वाराणसी एटीसी के अधिकारियो से संपर्क कर भरते ही कुछ देर बाद विमान की आपात लैंडिंग एयरपोर्ट पर कराई गई। विमान में लगभग 101 यात्री सवार थे।

एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही पायलट को विमान में किसी पक्षी के टकरा जाने का अंदेशा हुआ।जिसे लेकर पायलट ने तत्काल एटीसी अधिकारियों से संपर्क कर विमान से पक्षी टकराने की सूचना दी एटीसी से अनुमति मिलने के बाद शाम 4:40 बजे विमान की आपात लैंडिंग कराई गयी।एयरपोर्ट पर विमान के सब कुशल उतरने के बाद विमान मे सवार सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।एयरलाइंस विशेषज्ञों की टीम के द्वारा पक्षी टकरा जाने से आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जाने के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही फ्लाइट से कोई पक्षी टकरा गया। पक्षी टकरा जाने से विमान में कुछ खराबी आ गई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि फ्लाइट में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। आपात लैंडिंग की खबर पर तकनीकी टीम मौके पर दौड़ पड़ी।

Share
Now