Home / Events / केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अपने ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा बोले अन्याय नहीं होने दूंगा…

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अपने ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा बोले अन्याय नहीं होने दूंगा…

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीहोर ज़िले के भैरूंदा गांव में आयोजित अनुसूचित जनजातीय पंचायत में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज से सीधे संवाद किया और उनकी परेशानियों को सुना। मंच से बोलते हुए शिवराज ने कहा, “अगर मेरी जान भी चली जाए तो कोई परवाह नहीं, लेकिन मैं आदिवासियों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। मैं हमेशा अपने जनजातीय भाइयों और बहनों के साथ खड़ा हूं।”

हाल ही में वन विभाग द्वारा भैरूंदा के कई आदिवासी परिवारों को जमीन खाली करने के नोटिस भेजे गए थे। इस मुद्दे पर शिवराज सिंह ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बातचीत करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी आदिवासी परिवार को बेघर न होना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समाज मेहनती है और उनकी जमीन ही उनके जीवन का आधार है, इसलिए सरकार उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और आदिवासियों की हितैषी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव दोनों ही संवेदनशील नेतृत्व दे रहे हैं, जिनका लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग को न्याय और विकास के समान अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि वे हमेशा गरीबों की सेवा करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी आदिवासी परिवार अपने अधिकारों से वंचित न हो।

Tagged:
[post-views]
Share
Now