Home / Events / बलिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बलिया में साइबर अपराध पर नियंत्रण हेतु 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

बलिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बलिया में साइबर अपराध पर नियंत्रण हेतु 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

जनपद कोऑर्डिनेटर- मो0 शहजाद आलम द्वारा जनपद में नियुक्त सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों को किया गया प्रशिक्षित।

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

साइबर अपराध पर नियंत्रण हेतु राज्य में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस संदर्भ में पुलिस के तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ द्वारा सिस्को के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद बलिया से जनपद को ऑर्डिनेटर- मो0 शहजाद आलम द्वारा पूर्व में पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त किया गया था। प्रशिक्षण के उपरान जनपद बलिया में जनपद के सभी थानों/शाखाओं में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों को दिनांक 16.02.2026 से 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसका उद्येश्य साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को लेकर पुलिस के जवानों को तकनीकी रूप से दक्ष होना है। इसमें एआइ काफी मददगार है। यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से साइबर सुरक्षा और कप्यूटर नेटवर्किंग पर केद्रित था, प्रशिक्षण जनपद के समस्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया । प्रशिक्षण के समापन पर बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर द्वारा सभी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । एवं अपने-अपने थानों/शाखाओं में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशिक्षण प्रदान हेतु निर्देशित किया गया।

[post-views]
Share
Now