गया जी संवाददाता- अशोक शर्मा।
गया जी जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत नदरपुर पंचायत स्थित नदरपुर गांव शिव मन्दिर और देवी मंदिर के प्रांगण में 10 दिन से चल रहे रामायण पाठ रामलीला का विधिवत समापन किया गया।
नदरपुर कमेटी के सदस्यों ने रामलीला पार्टी को विधिवत तरीके से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, कमेटी के सदस्य डिलर दिलचंद रविदास ने रामलीला समिति के सभी सदस्यों को कहा कि बहुत खुशी और हर्ष की बात है इस जमाने में भी वैज्ञानिक युग में भगवान राम का चरित्र वर्णन कर रामलीला पाठ के माध्यम से गांव के ग्रामीण बुजुर्ग माता एवं नन्हे मुन्ने बच्चों को मन मुक्त किया। 10 दिन लगातार रात्रि में 9:00 बजे से 12:00 बजे रात्रि तक रामलीला और राम कथा का सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला है के साथ-साथ पुरुष बच्चे भाग लिए । कमेटी के सदस्य भोला यादव प्रेमी ,राज कुमार केशरी,उप मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार केसरी ,जयन्दन शर्मा, अशोक विश्वकर्मा यादि दर्जनों कमेटी सदस्यों ने रामलीला पार्टी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि आज भी इस कलयुग में सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए लोग विराजमान है ,जो रामलीला की चरित्र वर्णन कर के जन जन तक लोगों को समक्ष दिखाया जा रहा है। जी हां विती गुरुवार की रात्रि 10:00 बजे भगवान रामचंद्र जी और लक्ष्मण जी के आरती के बाद आए हुए अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समापन समारोह में आए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार स अपराध नियंत्रण मंच के गया जिला मीडिया से उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नालंदा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अर्जुन कुमार केसरी, अतिथियों को सम्मानित करने वाले व्यक्ति भोला प्रसाद यादव प्रेमी जी दिलचंद रविदास मुदारिक यादव, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रामजतन यादव यदि लोग मौजूद रहे।






