Home / Events / कंबल वितरण कार्यक्रम में सुझाए गए 6 लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुँच सके

कंबल वितरण कार्यक्रम में सुझाए गए 6 लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुँच सके

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई बेहट द्वारा छुटमलपुर गेस्ट हाउस में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत मेरे द्वारा सुझाए गए 6 लाभार्थी किसी कारणवश वह कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नहीं हो पाए थे।

आज उन सभी जरूरतमंदों के घर जाकर, मेरे छोटे भाई के माध्यम से उक्त 6 कंबलों का वितरण सफलतापूर्वक कर दिया गया है। यह सेवा भाव सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का सच्चा उदाहरण है।

इस कार्य में सहयोग एवं मार्गदर्शन देने हेतु मैं हृदय से धन्यवाद करता हूँ—

श्री एस. एम. हुसैन जैदी जी
तहसील अध्यक्ष बेहट

श्री फुरकान मलिक
ब्लॉक अध्यक्ष, मुजफ्फराबाद

श्री मास्टर ऊधम सिंह चौहान
नगर अध्यक्ष, बिहारीगढ़

श्री नीटू सैनी
संपादक, छुटमलपुर दर्पण

सभी सहयोगी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए—

आपका
अब्दुल बारी राईन
मुजफ्फराबाद

[post-views]
Share
Now