नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर… प्रदर्शन अब उग्र हो चुका है। सेक्टर-58 में प्रदर्शनकारियों ने एक कंपनी के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की है, वहीं फेज-2 इलाके में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ती जा रही है।
वेतन बढ़ोतरी और काम की शर्तों को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है। नोएडा के सेक्टर-58 में गुस्साए प्रदर्शनकारी एक कंपनी के भीतर घुस गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। ऑफिस के सामान को नुकसान पहुंचाया गया, शीशे तोड़े गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वहीं, नोएडा के फेज-2 क्षेत्र में हालात और भी ज्यादा बिगड़ते नजर आए। यहां प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। धू-धू कर जलती गाड़ियों की तस्वीरों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में करने की कोशिश शुरू की गई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है।
प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और वे सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
नोएडा में बेकाबू प्रदर्शन: सेक्टर-58 में कंपनी पर हमला, फेज-2 में गाड़ियों को किया आग के हवाले






