Home / Updates / लखनऊ की सड़कों पर ट्रिपलिंग का आतंक — पुलिसकर्मी भी नियम तोड़ने में आगे….

लखनऊ की सड़कों पर ट्रिपलिंग का आतंक — पुलिसकर्मी भी नियम तोड़ने में आगे….

लखनऊ में ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सड़क पर कदम-कदम पर लोग बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते दिख रहे हैं। कई वाहन सवार फोन पर बात करते या बाइक पर तीन-तीन लोग बैठाकर फर्राटा भरते नजर आए। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें आम नागरिकों के साथ कई पुलिसकर्मी भी शामिल मिले। जांच पड़ताल में सामने आया कि शहर के कई इलाकों में पुलिसकर्मी खुद नियम तोड़ते नजर आए। कुछ बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे, तो कुछ ट्रिपलिंग करते हुए। कई स्कूटी पर तो चार-चार लोग बैठे नजर आए।

इसके अलावा वनवे और रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की प्रवृत्ति भी आम होती जा रही है। इन रास्तों पर पुलिस के वाहन भी नियमों की परवाह किए बिना गुजरते देखे गए। तीन नवंबर से लखनऊ में यातायात माह की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर पुलिस विभाग शहर भर में जागरूकता अभियान चलाएगा। स्कूल, कॉलेज और अन्य स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और विभागीय कार्रवाई तय है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि हादसों पर रोक लग सके और व्यवस्था बेहतर बने।

रिपोर्ट: ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now