Home / News / 32 नई और छह पुरानी प्लाई समेत लकड़ी व वारदात में प्रयुक्त पिकअप सहित तीन चोर गिरफ्तार

32 नई और छह पुरानी प्लाई समेत लकड़ी व वारदात में प्रयुक्त पिकअप सहित तीन चोर गिरफ्तार

बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 32 नई प्लाई, छह पुरानी प्लाई, 14 बल्ली, सात बत्ता लकड़ी और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप (UP 25 FT 0295) बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, गांव दोहना पीतमराय निवासी मोहन पुत्र राधेश्याम ने सात सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 25 अगस्त की रात सिद्धि विनायक कॉलेज, दोहना पीतमराय के पास स्थित मकान से अज्ञात चोर 50 प्लाई और 40 बत्ता लकड़ी चोरी कर ले गए। इसके अलावा 22 अगस्त की रात आजाद खां के गोदाम से भी 50 बत्ता, 25 प्लाई और 150 बल्ली चोरी होने की शिकायत की गई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। मंगलवार रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम दीदारपट्टी के पास करीब 11:35 बजे तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान फकरुद्दीन पुत्र अफसर खां निवासी लटूरी, थाना सीबीगंज, जाफर खान पुत्र इन्तबअली निवासी दीदारपट्टी और मो. शोएब उर्फ सैबू पुत्र सफदर खान निवासी दीदारपट्टी के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिद्धि विनायक कॉलेज और दीदारपट्टी गांव से लकड़ी चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी का सामान पिकअप में भरकर ले जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल और पिकअप बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, उपनि० जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुमित शर्मा, कांस्टेबल अंकित और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now