Home / News / करतला विकासखंड शिक्षा अधिकारी के स्थानांतरण होते ही साढ़े 10 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक

करतला विकासखंड शिक्षा अधिकारी के स्थानांतरण होते ही साढ़े 10 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला पठियापाली में शिक्षकों की लेटलतीफी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षक निर्धारित समय तक विद्यालय नहीं पहुंचे, जिसके चलते बच्चों को शिक्षकों का इंतजार करना पड़ा।
बता दें कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे के स्थानांतरण के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। प्राथमिक शाला पठियापाली में भी शिक्षक साढ़े 10 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे। इससे स्कूल में शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विद्यालय में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति शिक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है। शिक्षकों के निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ सकता है।
मामले को लेकर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से जांच कर विद्यालय में शिक्षकों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित शिक्षकों की लेटलतीफी पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now