Home / News / चंदौसी के तीन लालों ने मुंबई में लहराया परचम, इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते 3 गोल्ड मेडल

चंदौसी के तीन लालों ने मुंबई में लहराया परचम, इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते 3 गोल्ड मेडल

प्रियांशु, अर्जुन और शिवी ने इंडो-नेपाल-श्रीलंका ओपन में रचा इतिहास, चंदौसी लौटने पर ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत

रजत मल्होत्रा

*संभल/चंदौसी— चंदौसी के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण। मुंबई में आयोजित प्रथम इंडो-नेपाल-श्रीलंका ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में संभल जिले के चंदौसी के तीन युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

युद्ध कला केंद्र अकादमी, चंदौसी के ये होनहार खिलाड़ी 25 सितंबर को संभल जिले के तहसील चंदौसी से मुंबई के लिए रवाना हुए थे।

27 सितंबर को दिनभर चले कड़े मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन दांव-पेंच और जज्बे से विरोधियों को पछाड़ दिया।

गोल्ड जीतने वाले चैंपियन:

  1. प्रियांशु कोहली
  2. अर्जुन यादव
  3. शिवी गौतम पुत्री श्री विमल कुमार, निवासी ग्राम असालतपुर जारई, तहसील चंदौसी

इन तीनों ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ चंदौसी बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे अकादमी के मुख्य कोच मास्टर बादल का कड़ा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन रहा है।

गोल्ड मेडल जीतकर जब तीनों चैंपियन अपने गृह नगर चंदौसी लौटे तो माहौल किसी उत्सव से कम नहीं था।

गांव व शहरवासियों, परिजनों और खेल प्रेमियों ने ढोल-ताशों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now