अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे के बाद नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और क्रू शेड्यूलिंग में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए DGCA ने अब एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी भूमिकाओं से तत्काल हटाने का निर्देश दिया है।
बताया गया है कि इन अधिकारियों की जिम्मेदारी क्रू की ड्यूटी निर्धारित करने और रोस्टर तैयार करने की थी, लेकिन हाल के मामलों में उड़ान ड्यूटी समय सीमा का उल्लंघन सामने आया। DGCA का कहना है कि यह एक सिस्टमेटिक फेलियर था, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
DGCA की यह कार्रवाई बताती है कि विमानन नियामक अब सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।






