Home / News / चायल में दिनदहाड़े लूट, महिला से लॉकेट छीनकर फरार हुए बदमाश

चायल में दिनदहाड़े लूट, महिला से लॉकेट छीनकर फरार हुए बदमाश

उत्तरप्रदेश/कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

कौशाम्बी /जिले के चायल चौकी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को मखऊपुर ग्राम न्यायालय के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। वारदात इतनी फुर्ती से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे।
जानकारी मुताबिक पीड़ित महिला किसी निजी कार्य हेतु न्यायालय के पास गई थीं। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से लॉकेट छीन लिया और बाइक पर सवार होकर चंद सेकेंड में ही मौके से भाग निकले। घटना से घबराई महिला ने तुरंत चायल चौकी पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और मौके पर घटनास्थल पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चायल पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई

Tagged:
[post-views]
Share
Now