जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी में पुरानी घास मंडी से लेकर पीर तक कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के सहयोग से एक आर सी सी सड़क का निर्माण कावड यात्रा के दौरान कराया गया था! जो सड़क कई बार निर्माण करते करते ही टूट गई थी जिसको बाद में रिपेयर किया गया था! कावड यात्रा के दौरान बारिश होने पर यह सड़क फिर दोबारा टूट गई थी! जिसको रातों रात ठीक करा दिया गया था! अभी कुछ दिन पहले ही कावड यात्रा का समापन हुआ है कई लाखों कावड़िए कस्बे से होकर गुजरे है अब फिर यह सड़क धंसने लगी है जिससे कोई भी जान माल की हानि हो सकती है! स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकदार ने निर्माण सामग्री में बहुत ज्यादा मिलावट की है तभी यह सड़क कई बार टूट चुकी है! कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का कहना है कि स्थानीय लोगों को ठेकदार की शिकायत करनी चाहिए हर व्यक्ति को अधिकार है सड़क निर्माण में अनियमिता हुई है उसकी क्वालिटी और क्वांटिटी ठीक नहीं है तो लोगो की भी जिम्मेदारी बनती है कि अधिकारियों से जांच की मांग करे! और कहा कि मैं खुद अधिकारियों से बात करूंगा!
रिपोर्ट : अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी






