गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम पर खुलकर निशाना साधा। शाह का गुस्सा इस बात पर फूटा कि चिदंबरम ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आतंकियों को ‘स्थानीय’ बताया और पाकिस्तान से सबूत मांगे। शाह ने दो टूक कहा—यह बयान सीधे-सीधे पाकिस्तान को क्लीन चिट देने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस हमले में शामिल तीनों आतंकवादी अब मारे जा चुके हैं और “ऑपरेशन महादेव” किसी जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरी जांच-पड़ताल और सबूतों की पुष्टि के बाद अंजाम दिया गया। खास बात यह रही कि घटनास्थल से मिले कारतूसों की बैलिस्टिक जांच की पुष्टि खुद छह वैज्ञानिकों ने सुबह 4:46 बजे फोन कर दी।
ALSO READ : https://expressnewslive.tv/leopard-wreaks-havoc-at-night-attacks-sleeping-woman-husband-becomes-shield/
अमित शाह ने और भी अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, पाकिस्तानी वोटर ID और वही हथियार बरामद हुए जो पहलगाम हमले में इस्तेमाल हुए थे—एक M9 अमेरिकन राइफल और दो AK-47। इतना ही नहीं, जिन लोगों ने इन आतंकियों को शरण दी थी, उन्हें पहले ही NIA ने हिरासत में लिया था, और चार गवाहों ने उनकी पहचान भी कर ली थी। इसके बावजूद सरकार ने अंतिम पुष्टि तब की, जब बैलेस्टिक रिपोर्ट से हर शक खत्म हो गया। शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आतंकियों की सिर्फ मजहब देखती है और पाकिस्तान से सवाल करने की हिम्मत नहीं करती। उनका यह बयान संसद में सख्त तेवरों और बेबाक लहजे में आया, जो देश की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी दर्शाता है।






