Home / Stories / उत्तराखंड के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव…

उत्तराखंड के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव…

उत्तराखंड में शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय में एक कर्मचारी कारोना पॉजिटिव पाया गया। जानकारी के मुताबिक मदर कौशिक उनके संपर्क में आ गए थे, जिसके बाद वह एहतियातन निजी अस्पताल में भर्ती हो गए है।

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे जल्द ही एम्स में भर्ती होंगे। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग और पत्रकार उनके संपर्क में आए हैं वे खुद ही आइसोलेट हो जाएं।  वही, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं। उनके बेटे और भतीजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण मंत्री कौशिक शनिवार शाम से पांच दिन के लिए खुद ही आइसोलेट हो गए थे। इससे पहले मंत्री ने जनसमस्याएं सुनने के साथ मायादेवी मंदिर में हवन में हिस्सा लिया था। कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर अपने मांग पत्र भी दिए। सूत्रों का कहना है कि मंत्री का एक करीबी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

इसके बाद मंत्री कौशिक ने कहा कि अब वे पांच दिन तक किसी से नही मिलेंगे। मंत्री के आइसोलेट होने की खबर मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि इससे पहले तीन दिन तक आइसोलेट रहने के बाद कैबिनेट मंत्री एक सितंबर को बाहर आए थे। 

[post-views]
Share
Now