Home / News / पारीक समाज ने थानाधिकारी दिनेश चौधरी का किया भव्य स्वागत

पारीक समाज ने थानाधिकारी दिनेश चौधरी का किया भव्य स्वागत

फूलिया कलां (रिपोर्टर पप्पूलाल पंचोली)। फूलिया कलां थानाधिकारी दिनेश चौधरी का बुधवार को पारीक समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फूलमाला पहनाकर, साफा बांधकर तथा मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। समाजजनों ने थानाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं ब्लॉक अध्यक्ष जिला पारीक परिषद शाहपुरा महावीर पारीक, महेंद्र सावर वाले प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला पारीक परिषद भीलवाड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला पारीक परिषद भीलवाड़ा राधेश्याम पारीक छापरी, पारीक समाज ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला पारीक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीक परबतसर सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि थानाधिकारी दिनेश चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को समाज की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने पारीक समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now