Home / National / अमीरों की लिस्ट जारी अंबानी, अडानी के साथ अब किंग शाहरुख भी लिस्ट में शामिल जाने किसकी कितनी.…

अमीरों की लिस्ट जारी अंबानी, अडानी के साथ अब किंग शाहरुख भी लिस्ट में शामिल जाने किसकी कितनी.…

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी कर दी है जिसमें मुकेश अंबानी और उनका परिवार इस साल फिर से भारत का सबसे अमीर और नंबर 1 बन चूका है। उनकी कुल संपत्ति ₹9.55 लाख करोड़ तक पहुँच गई है। वहीं गौतम अडानी और उनका परिवार दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति ₹8.15 लाख करोड़ है।

इस बार बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख भी अब अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं। और हुरुन रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये है, जिससे वे बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार बन गए हैं। उनकी सबसे बड़ी संपत्ति उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से आती है, जो 2002 में शुरू हुई थी और कई सुपरहिट फिल्में बना चुकी है। इस लिस्ट में जूही चावला और ऋतिक रोशन पहले से मौजूद हैं, लेकिन शाहरुख ने अब दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

साथ ही आपको बता दे की इस साल HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया, उनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है। देश में कुल अरबपतियों की संख्या 350 से ज्यादा हो गई है, जिनकी कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये यानी GDP का आधा हिस्सा है। युवा उद्यमियों ने भी अपनी जगह बनाई है 31 साल के अरविंद श्रीनिवास सबसे युवा अरबपति बने और नीरज बजाज की संपत्ति में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। ये लिस्ट दिखाती है कि भारत में मेहनत और नवाचार से संपत्ति बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now