Home / Updates / खेत में काम करने से इंकार किया तो ले ली जान ! जानिये 6 मौत के पीछे का राज़…..

खेत में काम करने से इंकार किया तो ले ली जान ! जानिये 6 मौत के पीछे का राज़…..

बहराइच के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किसान विजय कुमार ने दो किशोरों को खेत में लहसुन की बोवाई के लिए बुलाया। किशोरों ने नवरात्र के अंतिम दिन घर पर काम ज्यादा होने का हवाला देकर इनकार किया, लेकिन गुस्से में विजय ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली।

इसके बाद विजय ने अपनी पत्नी और बेटियों के साथ खुद को कमरे में बंद कर आग लगा दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग पर काबू पाया। इस त्रासदी में चार लोगों की जिंदगियाँ छिन गईं और चार मवेशियों की भी मौत हो गई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now