June 9, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

जल्लाद बना तांत्रिक: भूत प्रेत उतारने के नाम पर महिला को यातनाएं देकर चिमटे से हाथ पैर भी जलाए ।बेहोश हुई महिला से…

लखीमपुर खीरी जिले में अंधविश्वास का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चुड़ैल भगाने के नाम पर तांत्रिक ने महिला को यातनाएं दीं। झाड़-फूंक के दौरान महिला को बेरहमी से पीटा। लोहे के गर्म चिमटे से उसके हाथ-पैर जला दिए। बाल भी काट डाले। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तांत्रित को हिरासत में ले लिया है।

खुद को तांत्रिक बताता है आरोपी
थाना निघासन क्षेत्र के खैरहनी गांव की महिला सविता ने बुधवार को थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। उसने तहरीर में आरोप लगाया कि वह काफी समय से बीमार थी। पांच फरवरी को घरवालों ने उसे गांव के ही सुरेश लोधी को दिखाया। सुरेश खुद को तांत्रिक बताता है और झाड़-फूंक करता है। उसने उस पर भूत-बाधा बताते हुए लोहे का चिमटा गर्म कर उसके दोनों हाथ और दोनों पैर जला दिए।

बेहोश हुई तो काट डाले बाल
इतना ही नहीं, तांत्रिक ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके बाल भी काट डाले। घरवाले उसे पांच फरवरी को ही निघासन सीएचसी ले गए। तब से उसका वहां इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी झाड़फूंक का ढोंग करके लोगों को प्रताड़ित करता रहता है।

घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला और आरोपी एक ही परिवार के हैं। महिला आरोपी तांत्रिक की चचेरी बहू है। महिला की तहरीर पर आरोपी सुरेश लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

Share
Now