Home / Updates / भारतीय युवाओं का सपना टूटा फाइनल में पाकिस्तान से करारी हार 1991 से पाक टीम ने जीता….

भारतीय युवाओं का सपना टूटा फाइनल में पाकिस्तान से करारी हार 1991 से पाक टीम ने जीता….

पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को 191 रन से हराकर शानदार अंदाज में दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इससे पहले 2012 में पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में भारत के साथ संयुक्त विजेता रहा था। दुबई की आईसीसी अकादमी में खेले गए फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला भारी पड़ गया।पाकिस्तानी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 172 रन की दमदार शतकीय पारी खेली, जबकि अहमद हुसैन ने 56 रन का अहम योगदान दिया, जिससे टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम दबाव नहीं झेल सकी और महज 26.2 ओवर में 156 रन पर ढेर हो गई। गेंदबाजी में अली रजा ने चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सय्याम, अब्दुल सुभान और हुजैफा अहसान ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी।

[post-views]
Share
Now