Home / Breaking News / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मना रही है राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’-छगन माहुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मना रही है राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’-छगन माहुर

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक महीने चलेंगे जनकल्याण और सेवा के विभिन्न कार्यक्रम।

:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा) के गौरवमयी 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा पूरे देश और प्रदेश में एक महीने का मेगा अभियान चला रही है। इस अभियान को ‘सेवा संकल्प अभियान’ नाम दिया गया है, जो 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक अनवरत चलेगा।
छगन माहुर ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री का जीवन केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए समर्पित रहा है। इसीलिए भाजपा उनके जन्मदिन को किसी तड़क-भड़क के बजाय ‘सेवा और संकल्प’ के पर्व के रूप में मना रही है। इस एक महीने के दौरान पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों के जरिए मोदी जी के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करेगा, उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेशभर में निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जा रही है
आशीर्वाद का दीया प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए देश-प्रदेश के प्रमुख स्थानों और देवस्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जा रहा है। अकेले गुजरात और उत्तर प्रदेश,राजस्थान आदि राज्यों के विभिन्न जिलों में लाखों मिट्टी के दीए जलाकर जनता मोदी जी को अपना आशीर्वाद दे रही है।

बाइक रैली मोदी जी के जन्मस्थान वडनगर से शुरू होकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक जाने वाली विशेष बाइक यात्रा विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा उनके 25 वर्षों के बेमिसाल सुशासन के सफर को जनता के बीच लेकर जा रही है
महा-रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर

हर मंडल और बूथ स्तर पर मुफ्त चिकित्सा शिविर, टीबी मुक्त भारत अभियान और बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं।

पर्यावरण और स्वच्छता:
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और हर गांव/शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

युवा और डिजिटल आउटरीच: स्कूलों और कॉलेजों में पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जोड़कर ‘राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती’ के माध्यम से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, “यह अभियान केवल एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के प्रधान सेवक के प्रति करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को जोड़ने का माध्यम है। इसलिए प्रत्येक बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर इन कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और सेवा भावना के साथ आयोजित करें। जनता की सेवा ही मोदी जी के लिए सबसे बड़ा जन्मदिन का उपहार है।सब मिलकर इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।”उन्होंने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर 2026 को मोदी जी के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ लेने के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष सुशासन दिवस (Good Governance Day) कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संपर्क साधा जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now