Home / Updates / थलपति विजय कल लेंगे शपथ, 13 को फ्लोर टेस्ट, डीएमके ने स्टालिन को दिया क्रेडिट, जानें…

थलपति विजय कल लेंगे शपथ, 13 को फ्लोर टेस्ट, डीएमके ने स्टालिन को दिया क्रेडिट, जानें…

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन की स्थिति साफ होने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टीवीके चीफ विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। विजय रविवार सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल ने उन्हें 13 मई को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के शपथ लेने के बाद दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भी तस्वीर साफ हो गई है। वीसीके और आईसीयूएल से समर्थन जुटाने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल ने टीवीके चीफ जोसेफ विजय को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। राज्यपाल ने विजय को सदन में बहुमत साबित करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। विजय को 13 मई विश्वासमत हासिल करना होगा। टीवीके चीफ विजय रविवार (10 मई) को सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। विजय के सीएम नियुक्त होने के साथ टीवीके समर्थक जहां जश्न में डूबे में हैं तो वहीं दूसरी ओर डीएमके ने विजय के सीएम बनने का श्रेय एम के स्टालिन को दिया है।

[post-views]
Share
Now