Home / News / टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन,सहारनपुर ने किया कार्यकारिणी विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन,सहारनपुर ने किया कार्यकारिणी विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन, सहारनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण सूरी एवं महासचिव अंकित कुमार गर्ग द्वारा वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन होटल प्रेसिडेंट,घंटाघर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक ज्ञान पाल गुप्ता, राकेश जैन, चुनाव अधिकारी विनय अग्रवाल एवं आर. एस. माथुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत चुनाव अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष प्रवीण सूरी, उपाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा एवं मनोज बंसल, महासचिव अंकित कुमार गर्ग, सचिव ललित प्रजापति एवं उमंग जैन तथा कोषाध्यक्ष हरीश भटेजा को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, तत्पश्चात अध्यक्ष प्रवीण सूरी द्वारा वर्ष 2026-27 की विस्तारित कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें पूर्व अध्यक्ष एच. के. अरोड़ा, पूर्व महासचिव प्रियांक भारद्वाज, लीगल सेल चेयरमैन रवि प्रकाश शर्मा,को-चेयरमैन जावेद रशीद एवं अंशुल भारद्वाज, डिसिप्लिनरी कमेटी में अनिल गुप्ता, सी. एम. शर्मा एवं राजेश कपूर,ऑडिटर विनय अग्रवाल, UPKAS के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गोयल,प्रदेश संयुक्त सचिव दीपक जैन तथा कार्यकारिणी में पवन माहेश्वरी, प्रभात राणा, अनिल मिश्रा, रियाज अहमद, अचिंत, हर्ष कपूर एवं ऋतिशेक को सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने पद की गरिमा बनाए रखने तथा संस्था के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं स्वागत देवेंद्र वाधवा, उमंग जैन, ललित प्रजापति एवं हरीश भाटेजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक पुंडीर, पूर्व महासचिव चौधरी रणधीर सिंह, महासचिव पालम राणा, डी.जी.सी. सोनवीर चौधरी, ए.डी.जी.सी. नीरज चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता बलविंदर चौधरी, सचिन सलूजा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में अशोक पुंडीर एवं चौधरी रणधीर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पालम राणा ने अधिवक्ता हितों की रक्षा एवं अधिवक्ताओं के सम्मान को बनाए रखने हेतु सदैव साथ खड़े रहने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने नवपदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। राजेश कपूर ने नई टीम को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एच. के. अरोड़ा ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं, प्रियांक भारद्वाज ने नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी दीपक जैन ने कार्यक्रम एवं आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए प्रदेश स्तर की विभिन्न योजनाओं का लाभ संगठन तक पहुँचाने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रवीण सूरी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। महासचिव अंकित कुमार गर्ग ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन अपने सदस्यों के सभी वैधानिक एवं व्यावसायिक हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेगी। इस अवसर पर नए सदस्यों को एसोसिएशन की सदस्यता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए तथा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। सभी सदस्यो का ग्रुप फोटो भी कराया गया, इस कार्य की सभी सदस्यो ने सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिनमें सर्वेश सिंघल, सुरेश शर्मा, अशोक वर्मा, अनिल सैनी, अमित गोयल, राम कुमार, आशीष गुप्ता, पराग, रविंदर गांधी, रवि शर्मा, मनोज जैन, विजेंद्र, जितेंद्र, ललित गोयल, संजय धीमान, नोमान, मोहम्मद आसिफ, अर्पित, विष्णु अग्रवाल, एम. एच. अंसारी, सुशील गर्ग, प्रदीप जैन, शशांक, सचिन, आकाश अग्रवाल, पारस, मुजम्मिल, गौरव, विनोद सिंघल, रविंदर, अमन अग्रवाल, नितिन मित्तल, नदीम अख्तर, अनिल शर्मा , सुशील, अंकित पुंडीर, पुष्कर, राघव, सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में रात्रिभोज के साथ हुआ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now