Home / Updates / टी20 एशिया कप की वापसी! 9 से 28 सितंबर तक यूएई में धमाकेदार मुकाबलों का रोमांच…..

टी20 एशिया कप की वापसी! 9 से 28 सितंबर तक यूएई में धमाकेदार मुकाबलों का रोमांच…..

टी20 क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी! इस साल पुरुषों का एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक यूएई की सरज़मीं पर खेला जाएगा। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इसकी पुष्टि की है। टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर पहले काफी खींचतान हुई—ढाका में हुई ACC की बैठक में भारत ने वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया और बीसीसीआई ने साफ कह दिया कि वह किसी अधिकारी को ढाका नहीं भेजेगा। इसके बावजूद टूर्नामेंट को लेकर अब तस्वीर साफ हो चुकी है।शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन फैंस की नज़रे खासकर भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं, जो इस फॉर्मेट के चलते एक से ज्यादा बार हो सकते हैं। यह एशिया कप का 17वां संस्करण होगा और तीसरी बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

पहली बार 1984 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ तीन टीमें ही विजेता बनी हैं। 2016 और 2022 के बाद यह तीसरी बार होगा जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट का फॉर्मेट हर बार आने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।इस बार भी रोमांच चरम पर होगा, दुबई की रेत पर क्रिकेट की चिंगारी फैंस के दिलों को फिर से धड़काने के लिए तैयार है!

Tagged:
[post-views]
Share
Now