Home / News / श्री गणेश सेवा समिति ने एसओ को ज्ञापन सौंपकर पर्दाफाश की उठाई मांगधार्मिक समिति के अध्यक्ष की करतूत ने पकड़ा तूल

श्री गणेश सेवा समिति ने एसओ को ज्ञापन सौंपकर पर्दाफाश की उठाई मांगधार्मिक समिति के अध्यक्ष की करतूत ने पकड़ा तूल

हमीरपुर) सुमेरपुर कस्बे के एक धार्मिक समिति के अध्यक्ष द्वारा शराब के नशे में धुत होकर अकेली रह रही महिला के घर जाकर अर्धरात्रि में दरवाजा पीटकर खुलवाने का मामला तूल पकड़ रहा है। श्री गणेश सेवा समिति ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर पर उस समिति के अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए पूरा घटनाक्रम का पर्दाफाश करने की मांग की है। एक सप्ताह पूर्व कस्बे के एक धार्मिक समिति के अध्यक्ष ने शराब के नशे में धुत होकर साथियों के साथ आधी रात में अकेली रह रही महिला के घर का दरवाजा पीटते हुए खुलवाने का प्रयास किया था। लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला था। बाद में कुछ संभ्रांत लोगों ने सुलह करा कर महिला से माफी मंगवा दी थी। इसके बाद महिला के साथ हुई बदसलूकी की आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर महिला की तलाश करके उससे पूछताछ करके बयान दर्ज किया था। इसी बीच अब श्री गणेश सेवा समिति ने गुरुवार को थानाध्यक्ष अनूप सिंह को ज्ञापन सौंप कर आरोपी धार्मिक समिति के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करके मामले की पर्दाफाश की मांग की है। श्री गणेश सेवा समिति का कहना कि इस घटना से कस्बे की सभी धार्मिक समितियां की निंदा हो रही है। लिहाजा जिस समिति के अध्यक्ष ने घटना को अंजाम दिया है। उस समिति के अध्यक्ष की यह घटिया करतूत सभी के सामने आनी चाहिए। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि कस्बे की सबसे पुरानी श्री गणेश सेवा समिति ने ज्ञापन सौंप कर मामले के पर्दाफाश की मांग की है। उन्होंने मामले की जांच कस्बा इंचार्ज को सौंप कर रिपोर्ट तलब की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। बता दे कि यह घटना पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर इस घटना में शामिल युवकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now