चौमहला से सीताराम वर्मा की रिपोर्ट _
चौमहला कस्बे में रविवार को ग्राम पंचायत में बैठक आयोजित हुई जिसमें हर साल श्रवण मास के प्रत्येक सोमवार को निकाली जाने वाली शंकर सवारी के लिए चर्चा की गई तथा भादवा मास में प्रथम सोमवार को निकाली जाने वाली शाही शंकर सवारी पर आयोजित होने वाले विभिन्न चलित झाकियां और आकर्षक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करी तथा साथ ही शिव मण्डल के नव अध्यक्ष कान्हा राठौर और उपाध्यक्ष संजय जैन को बनाए गए! जिनका पूर्व अध्यक्ष एवम् उपस्थित जनों ने स्वागत करके बधाइयां दी! अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने नगर के आयोजनों में तन मन धन से कार्य करने और आम जन की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया!






