Home / News / कांवड़ियों के सम्मान में शेरगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, वितरित की टी-शर्ट

कांवड़ियों के सम्मान में शेरगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, वितरित की टी-शर्ट

बरेली। शेरगढ़ थाना पुलिस ने पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए सराहनीय पहल की। पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रियों को टी-शर्ट वितरित कर सेवा, सुरक्षा और सौहार्द का संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कांवड़ यात्रियों को टी-शर्ट पहनाकर उनका स्वागत किया। पुलिस की इस पहल से कांवड़ यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा एवं सेवा कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर थाना शेरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार और वरिष्ठ उपनिरीक्षक आदित्य गौरव समेत थाना शेरगढ़ का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित मार्ग से ही यात्रा करने की अपील की।

सेवा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश ,कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की इस पहल को श्रद्धालुओं के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द मजबूत करने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। टी-शर्ट पाकर कांवड़ यात्रियों के चेहरे पर खुशी नजर आई और पूरे कार्यक्रम में सेवा एवं सद्भाव का माहौल देखने को मिला।

शेरगढ़ पुलिस की इस पहल ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं के सम्मान और स्वागत की सकारात्मक मिसाल पेश की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now