उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है , जिसने माँ – बेटे के पवित्र को तार – तार करके करके रख दिया , दरअसल निर्भयपुरम कॉलोनी में शनिवार देर रात एक खौफनाक हत्या हुई जिसने सबको हैरान कर एक बेटे ने शराब के पैसे ना मिलने पर अपनी ही सगी माँ की निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपी अक्षय ने अपनी 55 वर्षीय माँ आशा देवी से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे मगर माँ के मन करने के बाद अक्षय ने आशा देवी के गहने बेचने की जिद्द की , जिसका विरोध करने पर आरोपी नई आशा देवी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया कई बार सर दीवार में पटकने के कारण आशा देवी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपी अक्षय पुलिस हिरासत में है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से इलाके में दहशत फ़ैल गई है। शराब और नशे की लत अक्सर इंसान के सोचने – समझने की शक्ति भंग कर देती है इस मामले ने माँ – बेटे के रिश्ते और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है।






