Home / Updates / दिल्ली धमाके में शामली के नौमान की मौत, भाई की हालत नाजुक….

दिल्ली धमाके में शामली के नौमान की मौत, भाई की हालत नाजुक….

दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके में झिंझाना के नौमान की मौत हो गई। उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल है। दोनों कॉस्मेटिक दुकान के लिए सामान लेने दिल्ली गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया

दिल्ली में सोमवार की शाम हुए धमाके ने शामली जिले के झिंझाना कस्बे के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नौमान(22) की इस हादसे में मौत हो गई। नौमान अपने भाई अमन के साथ दुकान का सामान लेने दिल्ली गया था। घटना की खबर पहुंचते ही पूरे कस्बे में शोक फैल गया।

दुकान के लिए सामान लेने गए थे दोनों भाई

नौमान और उसका भाई अमन झिंझाना में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। सोमवार को दोनों दिल्ली मार्केट से सामान खरीदने के लिए गए। बताया गया कि पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद वे सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ। दोनों इसकी चपेट में आ गए।

[post-views]
Share
Now