Home / Updates / धर्मेंद्र पर अफवाहों को लेकर मीडिया पर परिवार का गुस्सा हेमा मालिनी और ईशा सहित सब बोले माफी…..

धर्मेंद्र पर अफवाहों को लेकर मीडिया पर परिवार का गुस्सा हेमा मालिनी और ईशा सहित सब बोले माफी…..

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके बाद उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल था। हालांकि, उनकी बेटी एशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सबको राहत दी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता की हालत अब स्थिर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। एशा ने मीडिया से झूठी खबरें फैलाने से बचने की अपील की और कहा कि इस समय परिवार को थोड़ी प्राइवेसी की जरूरत है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों को धर्मेंद्र की जल्दी सेहतयाबी के लिए की जा रही दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

वहीं, हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्त नाराज़गी जताई। उन्होंने लिखा कि किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैलाना, जो इलाज का जवाब दे रहा है, बेहद गैर-जिम्मेदार और अपमानजनक है। हेमा ने मीडिया से परिवार की भावनाओं और उनकी निजता का सम्मान करने की गुज़ारिश की। धर्मेंद्र को हाल ही में सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती कराया गया था और वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। फिल्मों की बात करें तो वे हाल ही में “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में नज़र आए थे और अब जल्द ही श्रीराम राघवन की युद्ध आधारित फिल्म “इक्कीस” में दिखाई देंगे, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now