Home / News / शब-ए-बारात: सहारनपुर में भारी वाहनों की ‘नो-एंट्री’ का समय बढ़ा, अब रात 2 बजे तक रहेगी पाबंदी….

शब-ए-बारात: सहारनपुर में भारी वाहनों की ‘नो-एंट्री’ का समय बढ़ा, अब रात 2 बजे तक रहेगी पाबंदी….

सहारनपुर। आगामी त्योहार शब-ए-बारात के मद्देनज़र शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए सहारनपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यातायात पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लागू होने वाली ‘नो-एंट्री’ की समय सीमा में विस्तार किया गया है।यातायात नियमों में बदलाव
सामान्यतः शहर में भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री सुबह 06:00 बजे से रात 11:00 बजे तक प्रभावी रहती है। लेकिन आज शब-ए-बारात के अवसर पर होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए, इस समय को बढ़ाकर अगले दिन (04 फरवरी) तड़के सुबह 02:00 बजे तक कर दिया गया है। प्रतिबंध: सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने सभी ट्रांसपोर्टर्स और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। “आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व” के संकल्प के साथ, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now