यूपी रायबरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शहर की राजकीय कॉलोनी में सोमवार सुबह पड़ोसी युवती और उसके भाई ने पेट्रोल डालकर एक युवक को जिंदा जला दिया।
जिला अस्पताल पहुंचाए गए युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां केजीएमयू में उसकी मौत हो गई।
मृतक के फुफेरे भाई ने आरोपी युवती और उसके भाई के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। दोनों फरार हैं। आरोपी युवती दीवानी कचहरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
वहीं मृत्यु पूर्व युवक के बयान का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें उसने रीमा पांडेय पर सीधा आरोप लगाया है।
मृत्यु से पूर्व अनिल पांडेय का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में युवक ने बयान दिया कि रीमा पांडेय ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। पत्नी से आए दिन लड़ाई होती थी। आरोपी महिला ने परिवार का जीना मुश्किल कर रखा था।
आपको बता दें मृतक अनिल अहमदाबाद में फैक्टरी में काम करता था। मां के बीमार होने के कारण वह नौकरी छोड़कर पिछले दिनों घर पर चला आया था। घर आने पर उसका अकसर पत्नी से विवाद होता था।






