इन दिनों भारत से लेकर पाकिस्तान में सुर्खियां बटोर रही पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर नया खुलासा हुआ है. खुद को सीमा हैदर की बचपन की सहेली बताने वाली पाकिस्तानी युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. युवती का कहना है कि वह सीमा को बचपन से जानती है और उसकी हरकतों से अच्छे से वाफिक है. युवती का कहना है कि सीमा को क्रिकेट बहुत पसंद है. वह धोखेबाज है. वह हिंदूओं और पाकिस्तान के साथ धोखा कर रही है.
वायरल वीडियो में नजर आ रही युवती का कहना है कि वह मुस्लिम को छोड़कर वह हिंदू बन गई है और वह कल के दिन क्रिस्चियन भी बन सकती है. वह बहुत बड़ी धोखेबाज है. सीमा का काफी दोस्त (पुरुष) हैं, वह हर किसी के साथ ऐसा ऐसा ही करती है. सीमा लोगों के साथ काफी ड्रामे खेल रही थी. सीमा को कहीं भी सुकुन नहीं आएगा. वीडियो में नजर आ रही युवती का कहना है कि उसने भारत क्रिकेट मैच देखने आने की बात कही थी. मगर, वहां जाकर भी उसने यही ड्रामा शुरू कर दिया है.
वीडियो में नजर आ रही युवती सीमा के प्रेमी सचिन को हिदायत देती हुई भी नजर आ रही है. वह कहती है ”सचिन आप उससे (सीमा) बच जाएं, वह बहुत बड़ी धोखेबाज और फ्रॉड है. आप उससे दूर रहें.” साथ ही युवती कहती है कि सीमा ने कई लोगों को धोखा दिया है. वह सचिन के परिवार को भी धोखा देगी.
पाकिस्तानी युवक ने कहा था – मैं सीमा का पूर्व प्रेमी
पाकिस्तान से सीमा हैदर से जुड़े एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें नजर आ रहा युवक खुद को सीमा का पूर्व प्रेमी बता रहा है. युवक ने दावा किया कि सीमा हैदर ने सचिन से पहले पबजी पर उससे संपर्क किया था. सीमा के साथ उसकी बात भी होती थी. सीमा सब कुछ छोड़कर उसके पास आने के लिए भी तैयार थी. युवक ने कहा है कि सीमा हैदर को क्रिकेट का बेहद शौक है. वह वर्ल्ड कप 2023 मैच देखना चाहती थी, इसी को लेकर वह भारत गई है. विश्व कप देखकर वह वापस पाकिस्तान आ जाएगी.
ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते हो गया प्यार
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब खुद को सीमा सचिन कहती है. भारत में जिस लड़के से उसे प्यार हुआ, सीमा उसी का नाम अपने नाम के आगे इस्तेमाल कर रही है. सीमा और सचिन की लव स्टोरी की शुरुआत पबजी गेम से हुई. दोनों ऑनलाइन गेम खेलते खेलते एक दूसरे के करीब आए. इसके बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया और सीमा अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आ गई.






