Home / News / सारण बिहार :- भेल्डी में दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर में दो युवक की मृत्यु दो गंभीर घायल

सारण बिहार :- भेल्डी में दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर में दो युवक की मृत्यु दो गंभीर घायल

संवाददाता :- राजेश कुमार

  

भेल्डी थाना क्षेत्र के एन एच 722 मुख्य पथ स्थित रायपुरा VIP कोल्ड स्टोरेज के समीप में दो बाइक के आमने-सामने के टक्कर होने से चार युवक हुए घायल जिसमें दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान परसा थाने के अंजनी मठिया गांव निवासी छठी राय के पुत्र अरबिन कुमार व दुसरा गरखा थाना क्षेत्र के पोहिया गांव निवासी मोहम्मद सागीर के पुत्र मो ऐजाज शामिल हैं। गम्भीर रूप से घायलों में परसा थाना क्षेत्र के अंजनी मठिया गांव निवासी सिकन्दर राय के 23 वर्षीय पुत्र रणजीत कुमार व गरखा थाना क्षेत्र के पोहिया गांव निवासी मोहम्मद समीम के 26 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक छपरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक में भीषण टक्कर हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरखा में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर सड़क आवागमन थोड़ी देर अवरुद्ध रहा। घटना के दौरान थोड़ी देर अफरा तफरी मची रही।घटना की सूचना मिलते ही भेलदी. गरखा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया

Tagged:
[post-views]
Share
Now