Home / Events / चित्रकूट–मऊ: मतदाता पत्रों की 89.48% ऑनलाइन फीडिंग, बीएलओ को शत-प्रतिशत कार्य के निर्देश…

चित्रकूट–मऊ: मतदाता पत्रों की 89.48% ऑनलाइन फीडिंग, बीएलओ को शत-प्रतिशत कार्य के निर्देश…

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – जनपद चित्रकूट के मऊ तहसील क्षेत्र की विधानसभा 237 मानिकपुर में मतदाता गणना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य तेजी से जारी है। अब तक कुल 89.48 प्रतिशत गणना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग पूरी हो चुकी है। कुल 98 बूथों पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन और बेसिक शिक्षा अधिकारी बी. के. शर्मा ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की। उन्होंने गणना पत्रकों के गुणवत्तापूर्ण और शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी मतदाता गणना पत्रक भरने से छूटे नहीं।
इस उद्देश्य से तहसील के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बूथों पर पहुंचकर तथा गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है।
उपजिलाधिकारी स्वयं लोगों को फॉर्म भरने का सही तरीका समझा रहे हैं और मौके पर ही फॉर्म भरकर भी दिखा रहे हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन और बीएसए के अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी रामनगर, हरिओम गुप्ता एबीएसए रामनगर, एबीएसए मऊ,
तहसीलदार मऊ राम सुधार और नायब तहसीलदार पारुल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now