Home / National / सनातन संस्कृति जागरण संघ: दो बेटियों की शिक्षा और 50₹ में शुद्ध सात्विक भोजन…

सनातन संस्कृति जागरण संघ: दो बेटियों की शिक्षा और 50₹ में शुद्ध सात्विक भोजन…

भीनमाल : स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर में सनातन संस्कृति जागरण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें आगामी कार्य योजना को लेकर विचार विमर्श हेतु बड़ी संख्यां में संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। सनातन संस्कृति जागरण संघ के वरिष्ठ सदस्य फगलूराम मेघवाल ने बताया कि संगठन द्वारा दो नए प्रकल्पों को शुरू करने का निर्णय लिया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि संघ के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से एक सनातन भोजनशाला प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया । जिसमें शुद्ध, सात्विक एक मिठाई, दो सब्जी, पांच रोटी, चावल एवं पापड़ दिया जाएगा। जिसका शुल्क मात्र 50 रुपए होगा। भोजन की गुणवत्ता उच्च रखी जाएगी एवं छतीस कौम का कोई भी व्यक्ति भोजन प्राप्त कर सकेगा । मानव सेवा के दूसरे प्रकल्प हेतु संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सनातन संस्कृति जागरण संघ आर्थिक रूप से कमजोर दो बेटियों के शिक्षा का संपूर्ण खर्च वहन करेगा। जिनके पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है एवं परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है।
संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि बैठक में नए कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करने, पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर समाज सेवा को गति देने पर भी चर्चा हुई। इसी बैठक में गत सनातन संस्कृति रक्षा प्रशिक्षण शिविर एवं 151 कुंडीय महायज्ञ में होने वाले आय व्यय का ब्यौरा भी राव विक्रमसिंह आर्य द्वारा सभा में रखा गया।
बैठक में पारसमल बंजारा, छोगाराम माली, दीपाराम माली, ओटाराम मेघवाल, वालाराम मौर्य, राजूसिंह माली, सुखराज माली, हरसनराम मेघवाल, फगलूराम मेघवाल, सोमताराम माली, संपतलाल सोनी, राजेश टी सोनी, जगदीशसिंह राव, दिनेश भांड, मेवाराम राणा, आरतीकुमारी, आर्य राहुल बंजारा, भानुप्रतापसिंह सहित कई सदस्य भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ब्यूरो चिफ जालौर भरत सोलंकी

Tagged:
[post-views]
Share
Now