अलावलपुर रोड पर हादसा, लोगों ने पहिए के नीचे से निकाला मासूम
छुटमलपुर नो एंट्री से बचने के चक्कर में फतेहपुर सरकारी अस्पताल के पीछे वाले गांव के छोटे रास्ते से रोज गुजर रहे ट्रकों ने आखिर हादसा कर ही दिया।अलावलपुर रोड पर एक ट्रक ने 10 साल के अशद पुत्र ग़ालिबको कुचल दिया।
बच्चे की दोनों टांगें पहिए के नीचे आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने जान पर खेलकर मासूम को ट्रक के नीचे से निकाला और तुरंत सहारनपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। कार्रवाई जारी है।
बड़ा सवाल अस्पताल के पीछे गांव के इस संकरे रास्ते से रोज ट्रक निकलते हैं पुलिस को इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए वरना ऐसे हादसे रुकेंगे नहीं।
रिपोर्ट Naim.sagar






