मिली जानकारी के अनुसार ऑप्रेशन सवेरा के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्र अधिकारी सदर के निकट प्रवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में फतेहपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त मुनव्वर उर्फ़ बग्गा पुत्र जाहिद हाल निवासी ग्राम नानक थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को के डी पब्लिक स्कूल के बराबर में खेतो की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर समय करीब दोपहर 12:42 मिनट पर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 229 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई हैं वही गिरफ़्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर में धारा 8/20, एन• डी•पी•एस में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं वही फैजान पुत्र नसीर निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र करीब 31 वर्ष को गंदेवड़ा के जंगल की और कमेशपुर बिजलीघर के निकट से दोपहर 1:15 मिनट पर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 201 ग्राम चरस बरामद हुई हैं गिरफ़्तारी व बरामदगी के आधार पर 8/20 एन•डी •पी•एस में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं दोनों अभियुक्तों को लिखापढ़ी कर समय से न्यायालय में पेश किया गया हैं
रिपोर्ट Naim.sagar






