Home / News / गरीबों की जेब पर डाका, स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से धोखा

गरीबों की जेब पर डाका, स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से धोखा

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा//जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान जी के नेतृत्व में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना का ढिंढोरा पीटकर एक हाथ से ₹1000 देने का दिखावा किया, लेकिन दूसरे हाथ से बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के जरिए गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की जेब खाली करने का काम किया जा रहा है। यह जनता के साथ खुला विश्वासघात है।
हैरानी की बात यह है कि केंद्र सरकार के मंत्री स्वयं कहते हैं कि बिना उपभोक्ता की सहमति के स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा, फिर छत्तीसगढ़ में लोगों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं? आखिर यह तानाशाही किसके इशारे पर हो रही है?
कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। अन्याय, मनमानी और लूट के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। जनता की आवाज़ दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
जनता अब चुप नहीं बैठेगी — हर अन्याय का हिसाब लिया जाएगा।
स्मार्टमीटरवापसलो बिजलीबिललूटबंदकरो Korba Chhattisgarh Congress जनआंदोलन भाजपाजवाबदो

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now