रिपोर्ट अखिलेश गौतम
सीतापुर। नगर पालिका परिषद खैराबाद, परिसर में अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं जनप्रिय माननीय विधान परिषद सदस्य श्री अनूप गुप्ता के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक गरिमामय एवं आत्मीय समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सदस्य के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ हुआ। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित करते हुए समाज और प्रदेश के विकास में उनके सतत योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अनूप गुप्ता सदैव जनसेवा, विकास एवं संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। उनका सरल व्यक्तित्व, सहज व्यवहार तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज राणा, नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सम्मानित सभासदगण आलोक बाजपेयी, राकेश गुप्ता,हबीब,मुस्कान, बलराम पाण्डेय, कुलदीप जायसवाल, जावेद एवं सुनील मौर्य सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माननीय विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके प्रति अपना स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
कार्यक्रम आत्मीयता, सौहार्द एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने माननीय अनूप गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण एवं समाज की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें पुनः जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।






