Home / News / “ऋषिकेश मर्डर कबूलनामा: बहन को छूने का इल्ज़ाम, कत्ल के बाद डांस में छिपा कातिल का राज़!”

“ऋषिकेश मर्डर कबूलनामा: बहन को छूने का इल्ज़ाम, कत्ल के बाद डांस में छिपा कातिल का राज़!”

कानपुर मर्डर केस: ‘बहन को छूने’ के शक में दोस्त की बेरहमी से हत्या, कबूलनामे ने खोले राज़कानपुर में कार चालक ऋषिकेश की हत्या का मामला जैसे-जैसे खुल रहा है, वैसे-वैसे लोग दंग रह जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ऋषिकेश को उसके ही दोस्तों ने पहले निर्वस्त्र कर पीटा, फिर हाथ काट डाला। इतना ही नहीं, आरोप है कि मुख्य आरोपी पवन ने उसे तड़पता देखा तो शराब पीकर नाचने लगा और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनवाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े बोरियों में भरकर अंधेरे में गंगा नदी में फेंक दिए।चकेरी पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश और रिशू वर्मा को पकड़ लिया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह प्रेम संबंधों से जुड़ी पुरानी रंजिश थी। ऋषिकेश का एक आरोपी की बहन से नज़दीकी रिश्ता था, जिस पर परिवार वालों को एतराज था। इसी गुस्से में दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने उसे बुलाकर जान ले ली। अब पुलिस फरार आरोपियों—पवन मल्लाह, बॉबी मल्लाह, सत्यम गौतम और डॉनी—की तलाश तेज़ कर चुकी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now