उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। खतरा सिर्फ सड़कों और घरों तक ही नहीं, बल्कि बिजली की सप्लाई पर भी मंडरा रहा है। इसी वजह से यूपीसीएल अब हाई अलर्ट पर है। एमडी अनिल कुमार ने साफ कहा है कि इस मौसम में छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना बन सकती है। यही कारण है कि सभी जिलों में डिज़ास्टर रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए तैयार रहेंगी।लोगों से अपील – गिरे तारों से दूर रहें, शिकायत तुरंत करें 1912 परबारिश और भूस्खलन के बीच बिजली सप्लाई को संभालना आसान नहीं है। इंजीनियर और लाइन स्टाफ लगातार गश्त पर हैं, लेकिन सुरक्षा सबसे ज़रूरी है। लोगों से अपील की गई है कि टूटे या गिरे हुए तारों को हाथ न लगाएं और न ही खुद हटाने की कोशिश करें। किसी भी समस्या पर तुरंत यूपीसीएल का टोल-फ्री नंबर 1912 डायल करें या नज़दीकी बिजलीघर को जानकारी दें। याद रखें – गीले हाथों से बिजली उपकरणों का इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है।






