Home / News / नीति आयोग एवं पी० एम० धन धान्य कृषि योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

नीति आयोग एवं पी० एम० धन धान्य कृषि योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

बांका जिला में 11 परियोजना पूर्ण, 3 नई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति।
समाहरणालय सभागार में आज नीति आयोग एवं प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) के केंद्रीय नोडल पदाधिकारी एवं बांका जिले के PMDDKY नोडल पदाधिकारी आई० ए० एस०, कुलदीप नारायण ने की।

बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला, उप विकास आयुक्त, बांका उपेन्द्र सिंह, जिला योजना पदाधिकारी, बांका मोहम्मद इरफ़ान अकबर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पी०एच० ई० डी० प्रतिनिधि, नीति आयोग के ए० बी० एफ० अनिश, आनंद, सोमनाथ कुमार, तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला लीड मायु कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में चल रही 15 में से 11 परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी है।
बैठक में बताया गया कि नीति आयोग द्वारा अनुमोदित 15 में से 11 परियोजनाएँ सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 4 परियोजनाएँ Under Process हैं।
संयुक्त सचिव द्वारा इन लंबित परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करें।

उन्होंने शिक्षा, आवास, पेयजल, कृषि एवं जीविका से जुड़ी परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुँचना चाहिए।

तीन नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी।
बैठक में नीति आयोग ने जिले के लिए तीन नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की, जिसमे

  1. अमरपुर प्रखंड में पब्लिक लाइब्रेरी का निर्माण
  2. बेलहर प्रखंड में पब्लिक लाइब्रेरी का निर्माण
  3. बॉउंसी में जीविका/लाइवलीहुड से संबंधित विशेष परियोजना का निर्माण
    इन परियोजनाओं से जिले में शैक्षिक संसाधन, सामुदायिक सुविधाएँ एवं आजीविका अवसर सुदृढ़ होगा।
    स्थलों का निरीक्षण, कार्य की गति पर संतोष जताया।

समीक्षा बैठक के बाद संयुक्त सचिव श्री नारायण ने जिले में चल रही प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने—
RMK District Library,
RMK Computer Center,
एवं अन्य निर्माणाधीन स्थलों
का भ्रमण कर कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और आवश्यक सुधारों की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को तेजी और दक्षता के साथ पूरा करना प्राथमिकता है।
मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now