Home / News / गढ़पुरा में सीएचओ व एएनएम की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

गढ़पुरा में सीएचओ व एएनएम की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

स्क्रीनिंग में तेजी लाने, एनीमिया जांच बढ़ाने का निर्देश

गढ़पुरा बेगूसराय l आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कुम्हारसो में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामप्रीत राम की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और एएनएम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में टीबी स्क्रीनिंग अभियान में तेजी लाने, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत हीमोग्लोबिन जांच बढ़ाने तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में टीबी स्क्रीनिंग, भव्या के माध्यम से ओपीडी संचालन, एनीमिया जांच, आवश्यक दवाओं एवं जांच किट की उपलब्धता, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग तथा जननी पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की अद्यतन प्रविष्टि की समीक्षा की गई। डॉ. रामप्रीत राम ने कहा कि टीबी की समय पर पहचान के लिए स्क्रीनिंग अभियान में तेजी लाते हुए निक्षय पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की हीमोग्लोबिन जांच कराने और एनसीडी स्क्रीनिंग के माध्यम से उच्च रक्तचाप, मधुमेह समेत अन्य बीमारियों की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जननी पोर्टल पर सभी गर्भवती महिलाओं की अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने, ओपीडी सेवाओं को प्रभावी बनाने तथा सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी सीएचओ एवं एएनएम को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, सीएचओ अभिषेक कुमार, रफत परवीन, ग्रीष्मा कुमारी, मोहम्मद अरबाज, एएनएम प्रिया कुमारी, स्मिता कुमारी, करिश्मा कुमारी, सोना राज समेत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now