Home / News / विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार को USA से मिला ग्लोबल मानद डाक्ट्रेट पदवी

विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार को USA से मिला ग्लोबल मानद डाक्ट्रेट पदवी

गढ़चिरोली : गढ़चिरोली जिले के वरिष्ठ समाजसेवी तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक व एकता सामाजिक शिक्षण संस्था गढ़चिरोली संचालित इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली के संस्थापक सचिव को विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार को महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फांऊडेशन संस्थान द्वारा ग्लोबल युएसए डायरेक्टर श्री लिट मेन तथा भुवनेश्वर उड़िया भारत के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री ॠषिकेश आचार्य द्वारा श्री प्रकाश आर अर्जुनवार के सामाजिक व शैक्षणिक योगदान के लिए मानद डाक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

सनद रहे डॉ प्रकाश आर अर्जुनवार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक के रूप भारत देश के 17 राज्यों में गांधी दर्शन पर पीपल बरगद नीम पौधारोपण अभियान, नशामुक्त भारत अभियान, नशामुक्त युवा अहिंसा युक्त युवा भारत अभियान, सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा, सर्व धर्म समभाव यात्रा, शांति अहिंसा यात्रा, शांतिदूत अभियान इत्यादि कार्य से जनमानस में लोकप्रिय है।

डॉ प्रकाश आर अर्जुनवार को इससे पुर्व विश्व शांतिदूत सम्मान – जकार्ता, इंडोनेशिया, महात्मा गांधी ग्लोबल पी6स अवार्ड – USA, डाक्टरेट सम्मान : भुवनेश्वर उड़ीसा, ट्रस्टी – पोहार पोटफोडी नदी – महाराष्ट्र राज्य पर्यावरण व जलसंसाधन संस्था, नदी प्रहरी – महाराष्ट्र सरकार तथा भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार एवं अनेक राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिले हैं।

श्री अर्जुनवार को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि मिलने पर सांसद डॉ नामदेवराव किरसान, पुर्व सांसद श्री अशोक नेते, पुर्व सांसद श्री मारोतराव कोवासे, पुर्व विधायक डॉ देवराव होली, शिवाजी शिक्षण संस्था गढ़चिरोली के अध्यक्ष श्री अनिल पाटील मसाखेत्री, वरिष्ठ समाजसेवी रोहिदास राऊत, प्रेस क्लब के पुर्व अध्यक्ष सुरेश पद्मशाली, शिवसेना नेता हेमंत जंबेवार, संपादक नरेंद्र माहेश्वरी इत्यादि ने श्री प्रकाश आर अर्जुनवार का अभिनंदन किया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now