चौमहला झालावाड़ से सीताराम वर्मा जी की रिपोर्ट _
चौमहला कस्बे में आज भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष गौतम ओसवाल को जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला मंत्री पद पर एवम् डग से दिनेश अग्रवाल को पुनः जिला महामंत्री नियुक्त किया जिससे कस्बे के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई हर छोटे से लेकर बड़े तबके के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओसवाल को एवम् अग्रवाल को फोन पर और सोशल मीडिया आदि से प्रत्याश अप्रत्यक्ष रूप में बधाईयां दी तथा उनके कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लग गया कोई फूलों के हार से तो कोई पगड़ी पहनाकर शाल श्री फल से उनका बहुमान करता हुआ नजर आया ! गौतम ओसवाल ने भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पद पर 11 साल रहकर अपनी असीम सेवाएं दी तथा पार्टी के प्रति समर्पण का ही प्रतिफलस्वरूप जिले की राजनीति में स्थान पाया ! माना जाता है कि ओसवाल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और वर्तमान सांसद दुष्यन्त सिंह के करीबी माने जाते हैं तथा पार्टी द्वारा दी हुई हर जिम्मेदारी पर खरे उतरे हैं और उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे चलकर भी संगठन की रीति नीति अनुसार कार्य करेंगे और अपने पद की गरिमा को पूर्ण रूप से बनाए रखेंगे ! इस मौके पर चौमहला भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार गायरी उन्हेल नागेश्वर मण्डल अध्यक्ष हेमराज सिंह, पूर्व जिला परिषद् सदस्य देवी सिंह चौहान पूर्व जिला मंत्री करण सिंह प्रतिहार, मण्डल उपाध्यक्ष चन्दर सिंह हरनीखेड़ा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी
भाजपा संगठन में फेरबदल: गौतम ओसवाल बने जिला मंत्री, दिनेश अग्रवाल पुनः जिला महामंत्री नियुक्त






