Home / News / जिलाधिकारी ने बी.डी.ओ. को सभी पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने बी.डी.ओ. को सभी पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने ग्राम केसारी का किया निरीक्षण

        जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज विकास खण्ड कड़ा की ग्राम-केसारी का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। 
           निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि केसारी ग्राम में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे के अन्तर्गत डोर-टू-डोर सर्वे कर गरीब व आवासहीन 103 पात्र परिवारों का नाम आवास प्लस सूची में जोड़ा गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी पात्र परिवार छूटने न पाए तथा उप जिलाधिकारी से समन्वय कर आवास बनाए जाने के लिए आवश्यकतानुसार भूमि चिन्हित किया जाय। 
         जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में जोड़ा जाय तथा ग्राम के पात्र लोगों को राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाय। सफाई कर्मी से नियमित रूप से ग्राम की साफ-सफाई कराई जाय। ग्राम में मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाय। उन्होंने कार्य में लापरवाही/ग्राम से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी न होने पर सचिव, ग्राम पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
Tagged:
[post-views]
Share
Now