Home / News / याद रखिए 28 जून 2026 पोलियो रविवार“‘‘लगभग 1.95 लाख बच्चें गटकेगे पोलियो की खुराक

याद रखिए 28 जून 2026 पोलियो रविवार“‘‘लगभग 1.95 लाख बच्चें गटकेगे पोलियो की खुराक

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

”’’
झालावाड़ 24 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रविवार 28 जून 2026 को पोलियों की खुराक पिलाई जावेगी। इस हेतु चिकित्सा विभाग झालावाड़ द्वारा सभी तैयारीयों जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित टास्क फोर्स बैठक में सफलतापूर्वक संचालन हेतु निर्देश प्रदान किये गये।

झालावाड़ जिला राजस्थान के हाड़ौती क्षैत्र का जिला हैं। इस जिले की जनसंख्या सन् 2015 पर आधारित कुल संख्या 1509561 है। 1 जिला चिकित्सालय, 8 ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (अकलेरा, बकानी, भवानीमण्डी, डग, झालरापाटन, खानपुर, मनोहरथाना, पिड़ावा) कार्यरत है। 14 सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 2 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है। उप स्वास्थ्य केन्द्र 324 है। गांव एवं ढाणियां 1486 है।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार नागर ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचाल हेतु जिला स्तर से सीएमएचओ, आरसीएचओ, डिप्टी सीएमएचओ (स्वा. एवं प.क.) डीपीसी डीडीडब्लू, डीपीएम, डीपीसी एवं डीएनओ की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही डब्लू एचओ की टीम द्वारा भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोनिटरिंग की जावेगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक व प्रारम्भिक) झालावाड़ द्वारा समस्त स्कूली बच्चों द्वारा पल्स पोलियो रैली, प्रभातफेरी निकालने, प्रार्थना स्थल पर रोजाना पल्स पोलियो की तारीख व स्थान बताने, प्रभारी अधिकारी एनसीसी, स्कूल स्काउट, गाईड द्वारा पल्स पोलियो बूथों पर स्वयंसेवक उपलब्ध करवाने, प्रभारी अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पल्स पोलियो अभियान में सहयोग हेतु एवं एन.जी.ओ. द्वारा अभियान में सहयोग हेतु जिला कलक्टर द्वारा निर्देश प्रदान किये गये है। इसी क्रम में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं द्वारा जनजागरुता रैली स्वासथ्य भवन से निकाली जावेगी जो शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरुकता नारो के साथ रैली निकालेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत पोलियो रविवार 28 जून 2026 को जिले के 0-5 वर्ष के लगभग बच्चों 195862 को 1067 पोलियो बूथो पर 3100 पोलियो वेक्सीनेटर व सुपरवाईजर 164 की निगरानी में इस अभियान मे लगभग 13000 वॉयल से पोलियों रोधी खुराक पिलाई जावेगी। विभाग द्वारा कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी कर ली गई है

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now