Home / Politics / Rekha Gupta: मुख्यमंत्री पर हमले का आरोपी 5 दिन की रिमांड पर, पूछताछ में खुलेंगे कई राज….

Rekha Gupta: मुख्यमंत्री पर हमले का आरोपी 5 दिन की रिमांड पर, पूछताछ में खुलेंगे कई राज….

दिल्ली की राजनीति में बड़ी हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अब केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। वजह है बीते बुधवार का वो वाकया, जिसने सबको चौंका दिया।

दरअसल, सीएम आवास पर होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक युवक अचानक फरियादी बनकर पहुंचा। उसने पहले कागज थमाए और फिर अचानक चिल्लाने लगा। हद तो तब हुई जब उसने मुख्यमंत्री का हाथ और बाल पकड़कर जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि थप्पड़ भी मारा गया, हालांकि इस पर सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई है।

बता दे की हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट के रहने वाले राजेश खिमजी के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वो पिछले 24 घंटे से सीएम आवास की रेकी कर रहा था। यहां तक कि शालीमार बाग स्थित उनके निजी घर तक भी पहुंचा था। पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

वही आरोपी की मां का कहना है कि राजेश डॉग लवर है और सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद से हताश था। वो गुस्सैल मिजाज़ का है और मानसिक रूप से भी स्थिर नहीं है। फिलहाल उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now